तमनार और पूंजीपथरा में “सुरक्षित सुबह” अभियान बना उदाहरण, हाईटेक कैमरों से बढ़ी निगरानी —व्यापारियों की सराहनीय सहभागिता
रायगढ़, 29 जुलाई 2025 — जिले में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “सुरक्षित सुबह” अभियान अब केवल एक पहल नहीं, बल्कि जनता और पुलिस की साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण बनता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में तमनार व पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की नई श्रृंखला ने निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया है। खास बात यह रही कि इस कार्य में स्थानीय व्यापारियों ने भरपूर सहयोग देकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई है।
📍 तमनार: चौकसी की ओर ठोस कदम
तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने स्थानीय व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता और अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को लेकर जागरूक किया।
इस मुहिम में कई व्यापारी आगे आए —बेहरा होटल के शेखर बेहरा,पटनायक मेडिकल के विश्वास पटनायक,पटनायक रेस्टोरेंट के सुखदेव पटनायक,कियोस्क बैंक मंदिर चौक के विष्णु साहू,रमेश फर्नीचर के रमेश साहू,ओम किराना स्टोर के ओम साहू
इन सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में सड़क की ओर फेस करते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए, जिससे बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र की निगरानी कहीं अधिक सटीक हो पाई।
📍 पूंजीपथरा: तकनीक और सहभागिता का तालमेल
इसी तरह पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने होटल, ढाबा और पेट्रोल पंप संचालकों से संवाद स्थापित कर उन्हें “सुरक्षित सुबह” अभियान की महत्ता बताई।
क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों —अलंकर होटल गेरवानी चौक,अमन लॉज गेरवानी चौक,जय डनसेना किराना स्टोर,महादेव पेट्रोल पंप,अपना ढाबा तराईमाल,विनोद ट्रेडर्स गेरवानी चौक,सत्यम ऑटो,दावत ढाबा पूंजीपथरा चौक— ने अपने स्तर पर दो-दो अतिरिक्त कैमरे मुख्य मार्ग की ओर इंस्टॉल किए, जिससे पूरे थाना क्षेत्र की सुरक्षा कवच और अधिक मजबूत हो गई।—
🔒 सुरक्षा का नया स्वरूप — “जन सहयोग + पुलिस = सुरक्षित समाज
“”सुरक्षित सुबह” अभियान आज केवल एक सुरक्षा पहल नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल बन चुका है। व्यापारियों की सक्रिय भूमिका और पुलिस की सकारात्मक सोच के संगम ने इसे खास बना दिया है।थाना प्रभारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य संस्थानों से भी अपील की है कि वे इस जागरूकता मुहिम से जुड़कर अपनी सुरक्षा के साथ समाज को भी सुरक्षित बनाने में सहभागी बनें।
📸 जितने कैमरे, उतनी निगाहें — और उतनी ही ज्यादा सुरक्षा।












NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply