खरसिया के ग्राम चपले में नवीन महाविद्यालय भवन हेतु स्थल चयन को कलेक्टर ने दी स्वीकृति, निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारंभ
खरसिया, 31 जुलाई 2025 – उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खरसिया क्षेत्र के ग्राम चपले में नवीन महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण स्वयं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा किया गया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने स्थल को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक प्रक्रिया को शीघ्र गति देने और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
इस स्थल चयन की प्रक्रिया कुछ दिनों पूर्व संयुक्त टीम द्वारा की गई थी, जिसमें SDM प्रवीण तिवारी,सीईओ पवन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस पहल में सक्रिय भूमिका निभाई।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि –
“शिक्षा का विस्तार और छात्रों को उचित संसाधनों की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। इस महाविद्यालय भवन के निर्माण से न केवल ग्राम चपले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।”
खरसिया SDM प्रवीण तिवारी ने कहा –
“यह क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। एक सशक्त शैक्षणिक ढांचा ही समाज के भविष्य को मजबूत बनाता है। हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें।”
यह पहल न केवल खरसिया के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी घर के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगी।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply