जिला अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल की पहल पर एकलव्य विद्यालय में प्रशासन हुआ सक्रिय – बच्चों के लिए नया भवन तलाशने की त्वरित कार्यवाही
🔎 निरीक्षण रिपोर्ट – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सुधार की पहल
📅 दिनांक – 29 जुलाई 2025
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल द्वारा खरसिया जनपद के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए लगातार आवाज उठाई गई। उनके सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप, 29 जुलाई को विद्यालय का निरीक्षण एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण दल में शामिल रहे:कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी,खंड शिक्षा अधिकारी (BEO)जनपद पंचायत CEO पवन पटेल,एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल उपस्थित रहे
इस विद्यालय में 420 छात्र-छात्राएं निवासरत हैं, जिनकी शिक्षा और जीवन-शैली के लिए समुचित संसाधनों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की मूलभूत समस्याएं जैसे भवन की कमी, अधूरी सुविधाएं और अनदेखी सामने आईं।
निरीक्षण उपरांत तैयार की गई संयुक्त रिपोर्ट कलेक्टर रायगढ़ को सौंपी गई, जिसमें विद्यालय के लिए स्थायी भवन हेतु उपयुक्त स्थल की स्वीकृति की मांग की गई।
🏫 त्वरित कार्यवाही – बच्चों की सुरक्षित शिफ्टिंग की दिशा में कदम
दिनांक – 29 जुलाई 2025
श्रीमती शिखा गबेल की पहल पर कलेक्टर महोदय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 420 बच्चों के भविष्य की सुरक्षा और सुविधा हेतु त्वरित निर्णय लिया।
ग्राम चोढा में स्थित एक खाली शासकीय भवन का निरीक्षण किया गया, जहां इन बच्चों को अस्थायी रूप से शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
🔹 निष्कर्ष:
एकलव्य विद्यालय की दशा सुधारने की यह पहल श्रीमती शिखा गबेल की दूरदर्शिता और जमीनी प्रयासों का परिणाम है। उनके द्वारा उठाई गई आवाज़ ने न सिर्फ प्रशासन को सक्रिय किया बल्कि सैकड़ों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला ठोस कदम भी सुनिश्चित किया।













Leave a Reply