–-प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
जिला सीईओ जितेंद्र कुमार यादव SDM प्रवीण तिवारी, Inspector राजेश जांगड़े भी हुए कार्यक्रम में शामिल
खरसिया, रायगढ़ (छ.ग.) – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों के उत्थान एवं आवास वाटिका की स्थापना के उद्देश्य से आज नवापारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, बल्कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल की गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया। उल्लेखनीय है कि रविंद्र गबेल, जो जिला अध्यक्ष के पति हैं, भी इस आयोजन में शामिल रहे और कार्यक्रम की सफलता हेतु सहयोग प्रदान किया।एसडीएम प्रवीण तिवारी, जनपद सीईओ पवन पटेल थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ,भाजपा जिला मंत्री महेश साहू जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल सहित कई गणमान्य नागरिक, अधिकारी, ग्रामीणजन व लाभार्थी इस आयोजन का हिस्सा बने। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा गबेल की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी निष्ठा की जमकर सराहना की गई।
हमारा संकल्प – विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के ध्येय वाक्य को साकार करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक प्रभावशाली कदम रहा।—






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply