थाना छाल की सामाजिक सराहना : मेधावी छात्र, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और कोटवारों का हुआ सम्मान
✍️पूजा जायसवाल |
4 अगस्त 2025, रायगढ़
पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज को प्रेरित करना और सकारात्मकता फैलाना भी है – यह बात सच कर दिखाई है थाना छाल के प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में छाल पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के उन लोगों को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
थाना परिसर में आयोजित इस प्रेरणास्पद समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कोटवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के पीछे केवल उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा रही।
👉 शिक्षा क्षेत्र में किया गया सम्मान
हाई स्कूल बोजिया की कक्षा 10वीं की छात्राएं सिया नायक और सुहानी दुबे, हाई स्कूल बेहरामार के शिक्षक लोकेश झरिया और कटाईपाली सी. हाई स्कूल के शिक्षक राजीव गुप्ता को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
👉 स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोजिया में अपनी सेवा दे रहे लालजी राठौर और सोनिया राठिया को स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित कार्यों के लिए प्रशंसा मिली।
👉 कोटवारों की भूमिका को मिली पहचान
ग्राम रीलो की कोटवार श्रीमती पांचो बाई मंहत और ग्राम लात की कोटवार श्रीमती अटल बाई चौहान को ग्रामीण सुरक्षा और सूचना संप्रेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी त्रिपाठी ने उपस्थित जनों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता जैसे विषयों पर जागरूक किया और कहा कि पुलिस केवल व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं बल्कि समाज का साझेदार है।”अगर हम सब मिलकर काम करें, तो न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच भी पनपेगी,” – उन्होंने यह संदेश देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की।







इस सम्मान समारोह में प्रधान आरक्षक छवि पटेल, शंभु पांडेय समेत थाना स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।थाना छाल की यह पहल न केवल एक मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि समाज में बदलाव लाने के लिए पुलिस और जनता को साथ चलना होगा।–







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply