तमनार पुलिस की बड़ी सफलता : ट्रेलर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

-🚨 तमनार पुलिस की बड़ी सफलता : ट्रेलर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 19 अगस्त 2025। तमनार पुलिस ने ट्रेलर लूटपाट की सनसनीखेज घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चार ट्रेलर वाहन, एक स्विफ्ट डिज़ायर कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।मामला क्या थाप्रार्थी संजय पटेल, निवासी रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से नीलामी में चार ट्रेलर खरीदे थे, जो सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक CG 12 BQ 0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया। आरोपियों ने चालक एम.डी. जुबेर और अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए।जांच में सामने आया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी ट्रेलर का पूर्व स्वामी अमन गोस्वामी ही था।

थाना तमनार में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 309(4), 309(6) एवं 310(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिले में नाकेबंदी कर दबिश दी गई और ओडिशा के हमीरपुर में खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद किए गए।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन गोस्वामी समेत सात आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन से आए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी

1. अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी, 28 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा

2. नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी, 57 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा

3. जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी, 38 वर्ष, निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)

4. मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट, 28 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा

5. लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट, 24 वर्ष, निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा

6. रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल, 27 वर्ष, निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा

7. कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल, 30 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा(दो आरोपी अब भी फरार हैं।)

बरामद संपत्ति

चार ट्रेलर वाहन – ₹1,50,00,000चार मोबाइल फोन – ₹24,000स्विफ्ट डिज़ायर कार (CG 12 AP 1298) – ₹6,00,000

➡️ कुल मूल्य : ₹1,56,24,000

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, एएसआई नरसिंह नाथ यादव, सुरूति सिदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, बनारसी लाल सिदार, हेम प्रकाश सोन, अनूप कुमार कुजूर, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, डोलनारायण सिदार, सनत कुमार कंवर, आनंद कुजूर, अमरदीप एक्का और ईमानवेल कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!