खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को 65 करोड़ की मंजूरी, दोनों दलों ने जताया श्रेय

खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को 65 करोड़ की मंजूरी, दोनों दलों ने जताया श्रेय

रायगढ़/खरसिया। खरसिया बायपास से रेलवे लाइन पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 6494.87 लाख (करीब 65 करोड़) रुपये स्वीकृत किए गए हैं।लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरी होने से क्षेत्रवासियों को रेल फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन आसान होगा।इस स्वीकृति के बाद सियासत भी गरमा गई है।

👉 सत्तारूढ़ दल का दावा – पार्टी नेताओं ने कहा कि “जनता की सुविधा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। खरसिया ओवरब्रिज की स्वीकृति हमारी सरकार की पहल और संकल्प का नतीजा है।”

👉 विपक्ष का दावा – विपक्षी दल ने कहा कि “यह हमारी वर्षों पुरानी मांग रही है। जनता के बीच आंदोलन, ज्ञापन और लगातार उठाए गए मुद्दों के कारण ही सरकार को मंजूरी देनी पड़ी।”

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से शहर के भीतर यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।—

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!