घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल चोरी का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल चोरी का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद

रायगढ़, 29 अगस्तपुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में न केवल चोरी करने वाले स्थानीय आरोपी को पकड़ा, बल्कि चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालकों को भी गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में कुल 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद रकम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।

मामला कैसे खुला?

18-19 अगस्त की रात अज्ञात आरोपी ने कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर दुकान में रखे दो नए मोबाइल – एक ओप्पो और एक पोको सी-75 – चोरी कर लिए।दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीपक झरिया (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल रायगढ़ शहर की मोबाइल दुकानों में बेचे हैं।

दुकानदार भी चढ़े पुलिस के हत्थे

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 1,100 रुपये नगद और 17 पुराने मोबाइल बरामद किए।इसके अलावा, पुलिस ने दो मोबाइल दुकान संचालकों –अंकुश अग्रवाल (30 वर्ष) से एक पोको मोबाइल (कीमत ₹10,999)यश बंसल (29 वर्ष) से एक ओप्पो मोबाइल (कीमत ₹16,999)बरामद किए।पूछताछ में दोनों दुकानदारों ने यह स्वीकार किया कि उन्हें मालूम था कि मोबाइल चोरी के हैं, फिर भी उन्होंने खरीदारी की।

कानूनी कार्यवाही

मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल और उद्यो पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपक झरिया, पिता शिवलाल झरिया, उम्र 19 वर्ष, ग्राम कुडुमकेला, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़।2. अंकुश अग्रवाल, पिता अशोक अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेनीकुंज रायगढ़, थाना जूटमील।3. यश बंसल, पिता रविन्द्र कुमार बंसल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ढिमरापुर चौक वार्ड क्रमांक 10 बोहिदार पारा रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली।

कुल बरामदगी

19 नग मोबाइल फोन (कीमत ₹1,50,000)₹1,100 नगद रकम

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव की अपील

थाना प्रभारी ने आम जनता और मोबाइल उपभोक्ताओं से अपील की है कि हमेशा अधिकृत दुकान से ही बिल सहित मोबाइल फोन खरीदें। बिना बिल का मोबाइल न केवल ठगी और धोखाधड़ी का कारण बन सकता है, बल्कि अगर वह चोरी का है तो खरीददार पर भी चोरी की संपत्ति खरीदने का आरोप लग सकता है।उन्होंने चेतावनी दी कि चोरी के मोबाइल की खरीद–फरोख्त करने वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

👉 यह कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का बड़ा उदाहरण है, जिसने मोबाइल चोरी और खपाने के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!