जिला में मनाया जा रहा है नेत्रदान पखवाड़ा


जिला में मनाया जा रहा है नेत्रदान पखवाड़ा

रायगढ़।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेश जायसवाल के विशेष मार्गदर्शन में 40वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर) जिले में जनजागरूकता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में 29 अगस्त को जिला चिकित्सालय रायगढ़ में नेत्र रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल द्वारा कुल 15 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मा भी प्रदान किया गया।

जनजागरूकता अभियान

जिले में पदस्थ सभी नेत्र सहायक अधिकारी ब्लॉकों के पीएचसी/एचडब्ल्यूसी सहित आम नागरिकों तक नेत्रदान पखवाड़े की जानकारी पहुँचा रहे हैं। साथ ही, मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने की अपील भी की जा रही है।

जिला नेत्रदान अधिकारी डॉ. रत्नामनिक मेश्राम ने बताया कि इस पखवाड़े में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं —

स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण

रैली एवं संगोष्ठी

जागरूकता शिविर

उन्होंने कहा कि एक दानदाता से मिली आँखों से दो दृष्टिहीनों को रोशनी मिल सकती है। सभी मेडिकल कॉलेजों में नेत्र बैंक की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल, सीएचसी लोइंग एवं जिला चिकित्सालय रायगढ़ के नेत्र सहायक अधिकारी श्री चंद्रशेखर साहू, श्री ललित कुर्रे, श्री मोती लाल साहू, श्री डोल नारायण पटेल, श्री कार्तिक राम चौहान, श्री गुलाब साहू, श्री जीतेन्द्र डनसेना, श्री एन.के. पनिकर, पंडा जी, श्रीमती रजनी प्रधान, श्रीमती सुरेश्वरी मैत्री, श्रीमती आशा साहू, सहित अन्य स्टाफ नर्स एवं मरीजों के परिजन मौजूद रहे।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!