रेडियो धूम 89.6 रायगढ़, “हिंसा को नो” कार्यक्रम अंतर्गत उत्तम मेमोरियल कॉलेज में साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

रेडियो धूम 89.6 रायगढ़, “हिंसा को नो” कार्यक्रम अंतर्गत उत्तम मेमोरियल कॉलेज में साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

रायगढ़ ।। रायगढ़ के रेडियो धूम द्वारा HKN यानि हिंसा को नो नमक कार्यक्रम चलकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। वह हिंसा चाहे महिलाओं, बच्चों या किसी और के विरुद्ध ही क्यों न हो। इसी तारतम्य में बुधवार को रेडियो धूम के कार्यक्रम हिंसा को No ❌ अभियान के अंतर्गत उत्तम मेमोरियल कॉलेज में साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी ने सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में रेडियो धूम की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जया शुक्ला द्वारा महिलाओं के लिए रेडियो धूम में चल रहे कार्यक्रम “हिंसा को नो” के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि HKN के अंतर्गत रायगढ़ के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के समूह बनाए गए हैं जिसमें प्रति सप्ताह महिला हिंसा और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाती है। इसी कार्यक्रम में प्रति माह शैक्षणिक संस्थानों में भी बालिकाओं को महिला हिंसा और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिन 16 संदेश #NoExcuse अभियान अंतराष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में कॉलेज की छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया,  जिसमें हमारे रायगढ़ शहर के पुलिस अधिकारी अभिनव उपाध्याय, प्रभारी साइबर सेल रायगढ़ और उनकी टीम द्वारा  कॉलेज की छात्राओं को साइबर हिंसा और साइबर अपराध के विषय में बताया गया साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। साइबर हेल्पलाइन 1930 से भी अवगत कराया ।

इस पूरे कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, कॉलेज के प्राचार्य गोमती सिंह , रेडियो धूम के स्टेशन डायरेक्टर रमा शंकर शुक्ला हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह और कांस्टेबल नवीन शुक्ला उपस्थित थे। रेडियो धूम के इस आयोजन में कॉलेज के पूरे प्रबंधन का सराहनीय सहयोग रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!