छाल और जूटमिल पुलिस ने शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

छाल और जूटमिल पुलिस ने शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

गांव की सुरक्षा व सामाजिक भागीदारी को लेकर थाने में हुआ विशेष कार्यक्रम

रायगढ़, 7 सितंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में आज थाना छाल और थाना जूटमिल में विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की सुरक्षा, सामाजिक भागीदारी और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करना रहा।

कोटवारों की बैठक और दिशा-निर्देश

थाना छाल में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और थाना जूटमिल में निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कोटवारों की बैठक हुई। दोनों अधिकारियों ने कोटवारों को गांव की गतिविधियों, विवादों, संदिग्ध घटनाओं और आपराधिक मामलों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने कहा कि कोटवार गांव और पुलिस के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

छाल थाना में हुआ सम्मान

छाल थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र के शिक्षकों, छात्रों, कोटवारों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में –शिक्षक परमानंद पटेल (शा.उ.मा.वि. पुसल्दा)शिक्षक रंजीत तिर्की (शा.उ.मा.वि. छाल)छात्र लक्ष्य दास महंत (कक्षा 7वीं, हरिओम पब्लिक स्कूल छाल)छात्रा तनुजा चौहान (कक्षा 7वीं, लात)कोटवार अनारदास महंत (सिंघीझाप)कोटवार बोधदास (ग्राम बंगरसुता)सीताराम राठिया (ट्रिपल मर्डर केस में सहयोग हेतु)ताराचंद राठिया (विक्षिप्त महिला को घरवालों से मिलवाने पर)विजय राठिया (स्वयंसेवी संस्था में विशेष योगदान)

जूटमिल थाना में हुआ सम्मान

इसी तरह जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने भी कोटवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में –अस्रिता एक्का (महिला स्वास्थ्य संयोजक, पटेलपाली)किरण यादव (महिला स्वास्थ्य संयोजक, तरकेला)धरम सिंह नायक (विज्ञान अध्यापक, शा.मा.वि. तरकेला)श्रीमती लता महंत (सहायक शिक्षक, केनापाली)छात्रा कोमल प्रधान (कक्षा 8वीं, 89.83%, विद्यालय डूमरमुडा)छात्र नितेश मालाकार (कक्षा 10वीं, 81%, विद्यालय कोडातराई)हरिशंकर साव (पुलिस मित्र, ग्राम कोडातराई)दुर्बीकानंद पटेल (पुलिस मित्र, ग्राम केनापाली)शिवदयाल सिदार (ग्राम कोटवार, तरकेला)पदमा बाई सिदार (ग्राम कोटवार, केसला)

थाना प्रभारियों की सराहनीय पहल

इस अवसर पर थाना स्टाफ और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे। दोनों थाना प्रभारियों की यह पहल समाज के जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने और पुलिस-जन सहयोग को और गहरा बनाने की दिशा में एक उदाहरणीय कदम है।

निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और प्रशांत राव की सक्रियता और संवेदनशीलता यह साबित करती है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!