पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी सफलता लोहा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 22 सितंबर।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित लोहा चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया लोहा भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और तगड़ी पकड़ का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
शिकायत से खुली गुत्थी
चोरी की घटना को लेकर बेजोन इंडस्ट्रीज प्रा. लि. चिराईपाली के एचआर सुशांत कुमार पण्डा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्लांट नंबर 04 में एसएमएस कार्य के लिए रखे गए 25 नग लोहे के कटिंग प्लेट (कीमत लगभग एक लाख रुपये) 17 सितंबर की रात एक बजे से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा प्लांट की दीवार कूदकर चोरी कर लिया गया।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 216/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत जांच शुरू की।
पुलिस की रणनीति और सफलता
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने तुरंत मुखबिरों को सक्रिय किया और टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करने की बात स्वीकार की।इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस भी जोड़ी और आरोपियों के बयान के आधार पर चोरी गया लोहे का सामान बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी1. दीपक मांझी पिता सोमनाथ मांझी, उम्र 21 वर्ष, निवासी लाखा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़2. रोहन चौहान पिता किरित राम चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़3. अक्षय चौहान पिता मंगल सिंह चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़4. नित्यानंद सिदार पिता उत्तम सिदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पाली, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़5. मुकेश चौहान पिता कृपाराम चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी लाखा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़
जेल की हवा खाने पहुंचे आरोपी
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की सतर्कता से अपराध पर लगाम
पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि संगठित अपराध करने वाले गिरोह चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते। पूंजीपथरा पुलिस की फुर्ती और ठोस कार्यवाही से इंडस्ट्रियल इलाके में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply