छात्रों के साथ सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा दे रहा न्यौता भोज

छात्रों के साथ सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा दे रहा न्यौता भोज

अतिरिक्त पोषण के साथ छात्रों को उत्सव में सहभागी बनने का मिलता है अवसर

रायगढ़, 28 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत समुदाय के सहभागिता एवं भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्यौता भोजन प्रारंभ किया गया है। न्यौता भोजन की प्रमुख अवधारणा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के अध्यनरत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों  के छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पोषण आहार में वृद्धि की दृष्टि से न्यौता भोजन आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के न्यौता भोजन का आशय भोजन दान की प्रकृति को महादान की प्रकृति के रूप में प्रचारित किया जाना है। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न सामुदायिक भागीदारी से स्कूलों में विभिन्न अवसरों जैसे त्योहार, विशेष अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह एवं राष्ट्रीय पर्व में भारतीय परंपरा आधारित बड़ी संख्या में लोगों को भोजन समुदाय, शिक्षक के द्वारा कराया जा रहा है।


           रायगढ़ जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार माह जून से अक्टूबर 2024 तक की स्थिति में रायगढ़ जिले के अंतर्गत 2605 स्कूलों में 92390 बच्चों को न्यौता भोजन खिलाया गया। न्यौता भोजन तीन प्रकार से शालाओं में दिए जाते हैं प्रथम न्यौता भोजन पूर्ण भोजन है, जिसमें स्कूल के सभी कक्षाओं के सभी बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के समान या उससे अधिक खाद्य सामग्रियों का वितरण दानदाता द्वारा किया जाता है। द्वितीय प्रकार के न्यौता भोजन को आंशिक पूर्ण भोजन कहा जाता है। जिसके अंतर्गत दानदाता द्वारा किसी कक्षा विशेष के लिए पूर्ण भोजन दिया जाता है । तृतीय प्रकार के न्यौता भोजन में शाला में नियमित मध्यान्ह भोजन दिया जाता है, जिसमें दानदाता द्वारा अतिरिक्त पोषण सामग्री जैसे फल, मिठाई, बिस्कुट हलवा आदि दिया जाता है।         


रायगढ़ जिले की विशेष पहल कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के द्वारा 02 अगस्त 2024 को मध्यान्ह भोजन की जिला स्तरीय विभागीय समिति की बैठक के दौरान मध्यान्ह भोजन की समीक्षा में सभी मध्यान्ह भोजन पकाने वाले स्कूलों को दाल में नियमित रूप से प्रोटीन की मात्रा को और बढ़ाने के लिए मुनगा भाजी को अनिवार्य रूप से शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे सभी शालाओं में दाल के साथ मुनगा भाजी डालकर पकाया जाकर बच्चों को पूरा पोषक आहार के रूप में भी दिया जा रहा है। न्यौता भोजन को बढ़ावा देने के लिये जिला प्रशासन की ओर से समुदाय के सभी दानदाताओं से अपील की है कि अपने और अपने परिवार के जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य त्यौहारी आयोजन के अवसर पर प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्कूली बच्चों को पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करें। न्यौता भोजन के लिये अपने क्षेत्र के शासकीय शाला के प्रधान पाठक, सीएसी, बीआरसी, बीईओ या जिला शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!