🚨 रायगढ़ पुलिस की स्मार्ट स्ट्राइक – बाइक चोर गिरोह धराशायी, 18 गिरफ्तार, 52 दुपहिया बरामद
रायगढ़, 23 सितंबर।रायगढ़ पुलिस ने संगठित तरीके से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड राजा खान सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 52 चोरी की दुपहिया बरामद की है। बरामद गाड़ियों की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
चोरी के हॉटस्पॉट और पुलिस की रणनीति
लगातार बाइक चोरी की वारदातें इतवारी बाजार, केजीएच, श्याम मंदिर, हॉस्पिटल, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर और पड़ोसी जिलों – सक्ति, सारंगढ़, हसौद – से दर्ज हो रही थीं।इस पर एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने साइबर सेल और थानों को पुराने अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।कार्रवाई के दौरान बाइक चोर राजा खान एक संदिग्ध बिना नंबर बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में गिरोह की पूरी कहानी सामने आई।
मास्टर चाबी से चल रहा था धंधा
गिरोह का सरगना राजा खान आसानी से बिकने वाली बाइकों – एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और प्लैटिना – को ही टारगेट करता था। ये आरोपी मास्टर की से बाइक का लॉक खोलकर फरार हो जाते थे। सबसे ज्यादा चोरी की वारदातें भीड़भाड़ वाले इलाकों – मंदिर, अस्पताल और साप्ताहिक बाजार – से की जाती थीं।
पुलिस टीम की बड़ी उपलब्धि
बरामद बाइकें – 52 (38 एचएफ डीलक्स, 9 स्प्लेंडर, 4 प्लैटिना, 1 एक्टिवा 6G)कुल कीमत – लगभग 40 लाख रुपये एफआईआर दर्ज – रायगढ़ में 21, सक्ती में 2 और सारंगढ़ में 1गिरफ्तार आरोपी राजा खान सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अजय कुमार साहू, अर्जुन महिलाने, मेम साय साहू, भानुप्रताप खूंटे, लक्ष्मण दास महंत, देवकुमार भारद्वाज, उसत दास महंत, नरेंद्र पैंकरा, रोहित सारथी, जयराम चौहान, हिदायत खान, मुकेश दास, किशन बंजारे, रामा कोसले, शोभाराम यादव, देव पैंकरा और छतर राठिया शामिल हैं।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस ऑपरेशन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा और घरघोड़ा की विशेष टीम शामिल रही।
साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई हुई।प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुज्जर और आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सिदार, धनंजय कश्यप, गजेंद्र प्रधान, सुलेमान तिग्गा, सुरेंद्र समेत पूरी टीम का अहम योगदान रहा।
एसपी की सख्त चेतावनी
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए है और चोरी-लूट जैसी वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
















Leave a Reply