पूंजीपथरा पुलिस की तेज़ी, राकेश मिश्रा का द्रष्टिकोण: देलारी में नशा नेटवर्क ध्वस्त

🚨 पुलिस की तेज़ी, राकेश मिश्रा का द्रष्टिकोण: देलारी में नशा नेटवर्क ध्वस्त

रायगढ़। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना प्रभारी पूंजीपथरा, राकेश मिश्रा की सतर्कता और कुशल नेतृत्व ने एक बार फिर रंग दिखाया।

28 सितंबर को ग्राम देलारी में की गई छापेमारी में 337 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया और आरोपी गिरफ्तार हुआ। मुखबिर से मिली सूचना पर प्रभारी राकेश मिश्रा ने तुरंत पुलिस टीम को सक्रिय किया और कार्रवाई की योजना बनाकर मौके पर टीम भेजी।

रेड के दौरान आरोपी विनोद पटेल पिता फुलचंद पटेल (34 वर्ष, निवासी लमकना, जिला कटनी, मप्र; वर्तमान में ग्राम देलारी) को उसके किराए के मकान में पकड़ा गया।पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जिसमें बिस्तर के नीचे छिपा 337 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये है। बरामद मादक पदार्थ को मौके पर गवाहों की मौजूदगी में तौल कर, सीलबंद कर कब्जे में लिया गया, और पंचनामा तैयार किया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक बिनित तिर्की, आरक्षक नरेन्द्र पैकरा, महिला आरक्षक पुष्पा कुजूर और दो गवाह शामिल थे।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने राकेश मिश्रा और उनकी टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।

उनके सटीक दिशा-निर्देशन और निर्णायक नेतृत्व ने नशा तस्करों के लिए स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस की चौकसी हर समय सतर्क है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!