पुंजीपथरा थाना में विजयदशमी पर परंपरागत शस्त्र पूजन, थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने की मां भगवती की आराधना
रायगढ़, 2 अक्टूबर।बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयदशमी के अवसर पर पूरे जिले की तरह ही पुंजीपथरा थाना परिसर में भी शस्त्र पूजन की परंपरा निर्वाहन करते हुए विधि-विधान से मां भगवती की आराधना की गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने परंपरागत और वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर अस्त्र-शस्त्रों तथा वाहनों का शुद्धिकरण एवं पूजन संपन्न कराया।पूजन से पहले सभी हथियारों और वाहनों को अच्छी तरह से साफ-सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां भगवती का आवाहन किया गया और पारंपरिक रूप से राखिया फल की बलि देकर शस्त्र पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “अस्त्र-शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के भी प्रतीक हैं। इनका पूजन हमें यह संदेश देता है कि हमें अपने शस्त्रों का उपयोग समाज की रक्षा और न्याय की स्थापना के लिए करना चाहिए।”
पूजन के बाद परंपरागत रस्म के अनुसार फायरिंग भी की गई, जो शौर्य और पराक्रम का प्रतीक मानी जाती है। कार्यक्रम में थाना के समस्त अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे और सभी ने मां भगवती से क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।
इसी दौरान थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि यह पर्व हमें सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply