नंदगांव में धूमधाम से मनाया गया दशहरा सुआ नृत्य उत्सव*

*नंदगांव में धूमधाम से मनाया गया दशहरा सुआ नृत्य उत्सव*

नंदगांव (राम बहार) – 5 अक्टूबर 2025 को नंदगांव में दशहरा मुआ नृत्य उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए मुआ नृत्य दलों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

*कार्यक्रम के मुख्य अंश:*- जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

भूपेंद्र वर्मा जिला सदस्य सहित रावण अध्यक्ष शनिराम राठिया और अध्यक्ष श्रवण डनसेना ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

आयोजन समिति के सदस्यों – मंगल मुन्ना, गणपत संतोष भोलन, अजम्बर गजेन्द्र, भारत चंद्रशेखर भवानी और अन्य ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

*पुरस्कार वितरण:*-

विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए: – प्रथम पुरस्कार: ₹10,000 – द्वितीय पुरस्कार: ₹7,000 – तृतीय पुरस्कार: ₹5,000 – चतुर्थ पुरस्कार: ₹3,000 – पंचम पुरस्कार: ₹2,000*

कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग:- प्रियांशु DJ ने विशेष सहयोग दिया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की महत्ता:- आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल लोक संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम भी करते हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और मुआ नृत्य प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही। पूरा नंदगांव इस दौरान सांस्कृतिक रंगों में सराबोर दिखाई दिया।इसमें महिलाओं का भी विशेष सहयोग रहा ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!