विश्व रंग पुस्तक यात्रा : ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का उत्सव

विश्व रंग पुस्तक यात्रा : ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का उत्सव

रायगढ़ आईसेक्ट द्वारा संचालित विश्व रंग पुस्तक यात्रा के अंतर्गत सीपीएम कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण विभाग के उप संचालक विनय तिवारी तथा सीपीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. किरण जायसवाल मंचासीन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक तिवारी (बिलासपुर) ने की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।

अधीक्षक श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि — “पुस्तक यात्रा हमारे देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। हमें पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए, लेखन को बढ़ावा देना चाहिए और ज्ञान की इस रोशनी को समाज के हर कोने तक पहुँचाना चाहिए।”

पुस्तक यात्रा के समन्वयक योगेश मिश्रा ने बताया कि विश्व रंग पुस्तक यात्रा का उद्देश्य है — पुस्तकों के प्रति प्रेम जगाना, पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना और साहित्यिक चेतना का प्रसार करना। यह यात्रा केवल पुस्तकों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और विचारों का उत्सव है।

मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि —“पुस्तकें हमारी सबसे बड़ी साथी हैं। वे हमें सोचने, समझने और समाज को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाती हैं। जब हम एक पुस्तक खोलते हैं, तो हम एक नई दुनिया में प्रवेश करते हैं — जहाँ कल्पना, अनुभव और ज्ञान का संगम होता है। विश्व रंग पुस्तक यात्रा हमें सिखाती है कि साहित्य केवल पढ़ने की चीज नहीं, बल्कि जीने का एक सुंदर तरीका है। यह हमें एकता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ती है।”

उन्होंने आगे कहा कि — “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ। मुझे गर्व है कि मैं इसी कॉलेज से पढ़कर निकली हूँ और आज अपने प्राचार्य किरण जायसवाल सर के समक्ष उपस्थित हूँ।”

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक, अधीक्षक और उप संचालक ने विश्व रंग पुस्तक यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर उसे प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनकर कुशल भारत, सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँगे।समारोह के अंत में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री विनय तिवारी ने अपने कविता पाठ से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ा दी।

✍️ –एनकेबी नेशनल न्यूज़, खरसिया

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!