🔥 त्योहारी सीजन में पुलिस की सख्ती — रायगढ़ में अवैध शराब तस्करी पर कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 16 अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। इसी कड़ी में आज कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बाइक से शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और हीरो एच डीलक्स बाइक (CG-13-AC-0948) जब्त की गई।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम जोरापाली से जूटमिल रायगढ़ की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम — प्र.आर. बाबूलाल पटेल, आरक्षक चंद्रेश पांडेय और घनश्याम सिदार — ने रेड कार्रवाई की और दोनों आरोपियों अखिलेश राज (28 वर्ष) एवं शनि चौहान (22 वर्ष) को दबोच लिया।दोनों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उधर, पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम बिलासखार में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 27 लीटर महुआ शराब जब्त की है।पहली कार्रवाई में आरोपी लक्ष्मी प्रसाद कंवर (28 वर्ष) से 13 लीटर और दूसरी में हरिचंद्र राठिया (32 वर्ष) से 14 लीटर शराब जब्त की गई।दोनों आरोपियों को भी आबकारी अधिनियम की समान धाराओं के तहत जेल भेजा गया है।

👉 त्योहारी माहौल में अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी, रायगढ़ पुलिस की सक्रियता से तस्करों में हड़कंप।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply