नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल — कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 29 अक्टूबर।सोशल मीडिया पर नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महज कुछ घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।बताया गया कि वायरल वीडियो में दो युवकों द्वारा नाबालिग से मारपीट कर उसे धमकाने का दृश्य सामने आया था। यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई।आज पीड़ित बालक के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे के साथ प्रकाश नेताम और दीपक नेताम ने मारपीट की। आरोपियों ने न केवल घटना का वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर पीड़ित को धमकाया भी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के दौरान उसके बेटे को चोटें आईं और वीडियो वायरल होने से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 554/2025 पंजीबद्ध कर धारा 296, 115(2), 351(2), 127(2), 3(5) बीएनएस तथा बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 74, 75 के तहत मामला दर्ज किया।विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकाश नेताम पिता गणेश राम नेताम (25 वर्ष) एवं दीपक सिंह नेताम पिता गणेश राम नेताम (32 वर्ष), निवासी राजीव नगर गली नं. 01 रायगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने नाबालिग के साथ मारपीट कर वीडियो बनाया, जिसे कुछ न्यूज़ चैनलों को भेजा था।कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, रस्सी और बेल्ट को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई के उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम की यह त्वरित कार्रवाई चर्चाओं में है, जिससे स्पष्ट संदेश गया है कि नाबालिगों के साथ हिंसा या सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply