पूंजीपथरा में चोर गिरोह का भंडाफोड़ — पुलिस और साइबर सेल की शानदार कार्रवाई, डेढ़ लाख की संपत्ति समेत दो आरोपी गिरफ्तार

🔥 पूंजीपथरा में चोर गिरोह का भंडाफोड़ — पुलिस और साइबर सेल की शानदार कार्रवाई, डेढ़ लाख की संपत्ति समेत दो आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी नाबालिग, चार चोरी के मामलों का खुलासा

रायगढ़, 30 अक्टूबर। रायगढ़ पुलिस ने फिर एक बार अपनी सतर्कता से अपराधियों की नींद उड़ा दी है। थाना पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दुकानों और वाहनों की चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। दोनों से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर सेल एवं थाना पूंजीपथरा की टीम को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।जानकारी के आधार पर टीम ने तुमीडीह महुआ चौक के पास से संदेही शिवम बरेठ को पकड़ा। पूछताछ में शिवम ने सितंबर माह में अपने साथी राकेश सोनी और एक नाबालिग के साथ मिलकर सराईपाली के यश मोबाइल, तुमीडीह के प्रधान मोबाइल और महुआ चौक स्थित कपड़े की दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने अपने नाबालिग साथी के साथ भगत कॉलोनी, पूंजीपथरा से एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी कबूल किया।शिवम की निशानदेही पर उसके नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया गया। दोनों के मेमोरेंडम पर चोरी की सम्पत्ति बरामद की गई, जिसमें —हीरो एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक CG13-YA-2284होंडा साइन बाइक क्रमांक NL10-BH-0668मोबाइल, ईयरबड, ब्लूटूथ स्पीकर, रेडीमेड कपड़े, जूते-मोजे और मोबाइल पार्ट्स सहित कुल डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी शिवम बरेठ पिता स्व. दिनेश बरेठ (20 वर्ष) निवासी बैकुंठपुर, बुदबंधान तालाब के पास, थाना कोतवाली रायगढ़, और विधि से संघर्षरत बालक को सक्षम न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने पर उनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई है। इनके विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 204/2025, 219/2025, 225/2025 और 235/2025 के तहत बी.एन.एस. की धाराओं 331(2), 305(ए), 3(5) एवं 112(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा के उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक अदिकांत प्रधान, तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, विकास प्रधान, सुरेश सिदार और रविंद्र गुप्ता की अहम भूमिका रही।

💬 पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की यह संयुक्त कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी साबित हुई है — कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!