धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — खम्हार रोड एक्सीडेंट मामले में नाबालिग कार चालक और वाहन मालिक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — खम्हार रोड एक्सीडेंट मामले में नाबालिग कार चालक और वाहन मालिक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

रायगढ़, 2 नवंबर। थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र में 30 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग कार चालिका और उसे वाहन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी Fronx कार (CG BE 1285) की चालक नाबालिग बालिका ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले श्रीमती ललिता मिंज (35 वर्ष, निवासी रामपुर) को और फिर चाल्हा रोड की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार अमित किंडो (25 वर्ष, निवासी सुगापानी, मैनपाट) तथा फकीर मोहन पटेल (33 वर्ष, निवासी छोटे परसदा, कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।घटना के बाद कार चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना धरमजयगढ़ प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में जांच प्रारंभ की गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसे के समय वाहन चला रही बालिका नाबालिग थी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने नाबालिग चालिका को विधि संघर्षरत बालक (JCL) के रूप में अभिरक्षा में लिया।साथ ही, वाहन को नाबालिग को सौंपने वाले घनश्याम महिलाने पिता अलख राम महिलाने (47 वर्ष), निवासी मिरीगुड़ा, थाना धरमजयगढ़ को भी आरोपी बनाया गया।

जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अपराध की धाराओं को बढ़ाते हुए धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या), धारा 199A, 3/181, 4/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव ने कहा — “नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है और यह दूसरों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की है।

जांच के दौरान अन्य संबंधित व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।”धरमजयगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्रवासियों ने सराहा है, वहीं इस घटना ने नाबालिगों के हाथ में वाहन सौंपने की लापरवाही पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!