स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में ईएसआईसी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में ईएसआईसी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

खरसिया।स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में 08 नवम्बर 2025 को ई.एस.आई.सी. मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसिया ईएसआईसी डिस्पेंसरी से डॉ. विनोद दर्शन एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप के सुचारू संचालन में प्लांट ओएचसी टीम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्लांट हेड अर्जुन मलाकर एवं एचआर हेड राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।कैंप के दौरान 260 से अधिक ईएसआईसी पंजीकृत कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर जांच, आंखों की जांच, तथा परामर्श सत्रों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही कर्मचारियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और कार्यस्थल पर बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था।स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड सदैव अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।

इस तरह के आयोजन कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करती रहेगी। उनके प्रेरक संदेश के साथ मेडिकल कैंप का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!