बलरामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, स्वास्थ्य कारणों से हुई एक आरोपी की मृत्यु
बलरामपुर जिले में धनंजय ज्वेलरी दुकान में हुई हालिया चोरी के मामले में बलरामपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत और तत्परता के साथ कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की पहचान कर मामले की तफ्तीश में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी उमेश सिंह को थाना बलरामपुर ले जाते समय स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान उमेश सिंह की दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य रिकॉर्ड और मेडिकल दस्तावेज संलग्न कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
मृतक उमेश सिंह के स्वास्थ्य संबंधी विवरण से स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने कुल 34 बार अंबिकापुर एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती होकर लगातार इलाज कराया। उन्हें सिकल सेल और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पहले से ही थीं, जिनका नियमित इलाज उनके द्वारा करवाया जाता रहा।
इस पूरे मामले में बलरामपुर पुलिस की तत्परता, गंभीरता और पेशेवर रवैया स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। चोरी की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी ने पुलिस की कार्यकुशलता को उजागर किया, और मृतक की स्वास्थ्य स्थिति के कारण हुई दुखद घटना को प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता के साथ संभाला।पुलिस ने मामले से जुड़े सभी मेडिकल दस्तावेज संलग्न कर आवश्यक जांच पूरी की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस की छवि पूरी तरह से निष्पक्ष और पेशेवर है।
बलरामपुर पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि इस घटना से जिला मुख्यालय में किसी तरह की अफवाह या तनाव उत्पन्न न हो, और मामले की सही जानकारी जनता तक पहुंच सके!
पुलिस की प्रतिक्रिया: “हमने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की है। मृतक की स्वास्थ्य स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन हमारे पास सभी मेडिकल रिकॉर्ड हैं। बलरामपुर पुलिस जनता के भरोसे पर खरी उतरने के लिए हमेशा तत्पर है।”
जनता के लिए संदेश:बलरामपुर पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि जनता तक पूरी और सटीक जानकारी पहुंचे, किसी प्रकार की अफवाह न फैले और कानून व्यवस्था की स्थिति स्थिर बनी रहे।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply