महिलोई में जन चौपाल: सायबर जागरूकता, नशामुक्ति और सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान

महिलोई में जन चौपाल: सायबर जागरूकता, नशामुक्ति और सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान

तमनार, आज SP दिव्यांग पटेल के निर्देश, SDOP सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आज थाना तमनार द्वारा ग्राम महिलोई में एक व्यापक जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सायबर अपराध, नशा मुक्त समाज और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और बताया कि आज के समय में सायबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। किसी भी अंजान नंबर, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और बैंक संबंधी जानकारी कभी साझा न करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत थाना तमनार को सूचित करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों में नशामुक्त गांव बनाने की पहल पर जोर देते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य दोनों को बर्बाद करता है, इसलिए हर व्यक्ति इस दिशा में जागरूक भूमिका निभाए।यातायात जागरूकता के तहत ग्रामीणों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने का सबसे बड़ा हथियार सावधानी और हेलमेट है।महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए समझाया गया कि किसी भी प्रकार की घटना, छेड़छाड़, हिंसा या दुर्घटना होने पर तुरंत थाना में सूचना दें। पुलिस हमेशा सहायता के लिए तत्पर है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को सायबर जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर शामिल थे।

महिलोई का यह जन चौपाल ग्रामीणों में जागरूकता, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!