रायगढ़ शहर के लिए बड़े गौरव की बात
भारत सरकार ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए कला नगरी संस्कारधानी रायगढ़ को चुना और इसी कार्यक्रम को आगे बढाते हुए निगम कमिश्नर बृजेश सिंह के कुशल निर्देशन में शहर की समस्त सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आए पूरे राज्य भर से अग्निवीरों कोआयुक्त श्री क्षत्रिय स्वयं अपनी टीम के साथ और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर बहुत ही बेहतरीन ढंग से इस कार्यक्रम को संचालित कर रहे हैं ।प्रतिदिन अग्निवीरों की संख्या लगभग 1300 से 1400 की संख्या में होती हैं इनको अच्छे से अच्छा भोजन उपलब्ध कराना इनके रहने की सोने की पर्याप्त व्यवस्था करना , इन्हें रायगढ़ स्टेडियम तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था यह पूरी व्यवस्था आयुक्त बृजेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में की जा रही है
इसमे लायंस क्लब से राजेश अग्रवाल श्याम मंडल से बजरंग लेन्ध्रा रोटरी क्लब से तरुण अग्रवाल आदि सभी लोग मिलकर काम कर रहे है। सभी एनजीओ आयुक्त के साथ पूरी निगम टीम के साथ मिलकर सहयोग कर रहे ,एक साथ मिलकर इस बहुत बड़े आयोजन को सफल बनाने में सभी जी जान से लगे हुए हैं इनका कहना है कि हमारे शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं श्याम मंडल लायंस क्लब रोटरी क्लब जेसीआई और भी जितनी सामाजिक सेवा संस्था हैं सभी एकजुट होकर इस अग्निवीर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं इसमें हमारे साथ नगर निगम की पूरी टीम जिसमें शिव यादव, अनिल बाजपेई ,आरती जी एवं समस्त लोग हाथ से हाथ मिला कर काम कर रहे हैं यह कार्यक्रम 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित है मेरा सभी से निवेदन है की सभी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और भी समाजसेवी लोगो को संस्थाओं को प्रेरित करें वे सब इस कार्यक्रम में हमारे साथ जुड़कर इसे बेहतरीन ढंग से सफल बनाये जिससे हमारे शहर का नाम पूरे राज्य में पूरे देश में नाम रोशन हो ।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply