फर्जी नंबर प्लेट से कोयला तस्करी का खेल उजागर, घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 23 दिसंबर।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के एक सुनियोजित और संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयले की तस्करी कर रहे ट्रेलर वाहन को पकड़ते हुए पुलिस ने चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि धरमजयगढ़ क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला लोड कर एक ट्रेलर रायगढ़ की ओर रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाते हुए धरमजयगढ़ रोड बाईपास तिराहा, घरघोड़ा पर नाकेबंदी की।इसी दौरान संदिग्ध ट्रेलर दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन को तेज गति से शहर की ओर भगाने लगा। हालांकि सतर्क पुलिस टीम ने पीछा करते हुए थाना घरघोड़ा के सामने लैलूंगा रोड पर वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया।जांच में ट्रेलर चालक की पहचान आदर्श महतो उर्फ हैप्पी (25 वर्ष) निवासी एसईसीएल बरघाट कॉलोनी, थाना घरघोड़ा तथा उसके साथी अखिल लहरे (23 वर्ष) निवासी ग्राम गोडम थाना सारंगढ़, हाल मुकाम चक्रधरनगर रायगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों के बयान विरोधाभासी पाए गए।तकनीकी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ट्रेलर के वास्तविक पंजीयन नंबर को काले पॉलिश से छिपाया गया था तथा इंजन और डाले पर कई स्थानों पर CG-10-R-2601 का फर्जी नंबर स्टीकर चिपकाया गया था। वाहन में करीब 20 टन अवैध कोयला लोड पाया गया।गवाहों के समक्ष पूछताछ में खुलासा हुआ कि रायगढ़ के मिनी स्टेडियम के पास स्थित बाबा ट्रैवल्स के संचालक अमित अग्रवाल ने पूरे तस्करी ऑपरेशन की योजना बनाई थी। उसी के निर्देश पर ट्रेलर क्रमांक CG-10-R-1927 में चोरी का कोयला भरकर असली नंबर हटाया गया और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रायगढ़ लाया जा रहा था।पुलिस ने ट्रेलर वाहन सहित लगभग 20 टन कोयला जब्त किया है। इस मामले में आरोपी आदर्श महतो उर्फ हैप्पी, अखिल लहरे एवं अमित अग्रवाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 332/2025 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 112(2), 61(2), 338, 336(3), 3(5) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply