खेल, टीमवर्क और जोश का संगम: स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

टेमटेमा, खरसिया | 08 से 14 जनवरी 2026स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा (खरसिया) परिसर में 08 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक आयोजित अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल भावना, टीमवर्क और संगठनात्मक एकजुटता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

सप्ताहभर चले इस टूर्नामेंट ने कर्मचारियों में उत्साह, ऊर्जा और आपसी समन्वय को नई मजबूती दी।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में विकास अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को कार्य-दबाव से राहत देते हैं और संगठन में टीम स्पिरिट व आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस रोमांचक प्रतियोगिता में कंपनी के विभिन्न विभागों की छह टीमों ने भाग लिया, जिनमेंकमर्शियल स्ट्राइकर्स, फेरो फाइटर्स, एसएमएस हीट्स, एसआईडी राइजर्स, पावर प्लांट रॉयल पैंथर्स और रोलिंग मिल स्टार्स शामिल रहीं।

टूर्नामेंट की शुरुआत जोश और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के साथ हुई, जहां हर टीम ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।प्रारंभिक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी, सटीक गेंदबाज़ी और चुस्त फील्डिंग से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। प्रत्येक मैच में सहकर्मियों और प्रबंधन की मौजूदगी ने खेल के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

सेमीफाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे ,सेमीफाइनल-01 में पावर प्लांट रॉयल पैंथर्स ने रोलिंग मिल स्टार्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं सेमीफाइनल-02 में कमर्शियल स्ट्राइकर्स और एसआईडी राइजर्स के बीच आखिरी ओवर तक चली कांटे की टक्कर में एसआईडी राइजर्स ने बेहद मामूली अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया।

14 जनवरी 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में पावर प्लांट रॉयल पैंथर्स और एसआईडी राइजर्स आमने-सामने रहे। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में एसआईडी राइजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहद कम अंतर से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया, वहीं दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति के योगदान की सराहना की गई।

यह अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में सौहार्द, एकजुटता और सकारात्मक कार्य संस्कृति का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!