सक्ती रेलवे स्टेशन सुविधाओं को लेकर बैठक, अमृत योजना सहित कई अहम मांगें रखीं

सक्ती रेलवे स्टेशन सुविधाओं को लेकर बैठक, अमृत योजना सहित कई अहम मांगें रखीं

सक्ती, 19 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती रेलवे स्टेशन की जमीनी समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर आज स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रेलवे प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेशन के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रूप से सक्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांग रखी गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर का स्टेशन होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।बैठक में बुकिंग ऑफिस के सामने, प्लेटफार्म नंबर एक और दो के आगे-पीछे शेड व बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त लाइटिंग, प्लेटफार्म पर टूटे-फूटे हिस्सों की मरम्मत और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया गया।इसके साथ ही ट्रेनों के अचानक रद्द होने से यात्रियों को होने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता में रखा जाए। छोटा चौक क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट, प्लेटफार्म पर बंद पड़ी लाइटों को पुनः चालू करने और दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों के लिए स्लोप/रैंप सुविधा विकसित करने की मांग भी प्रमुख रही।

बैठक में स्टेशन पर लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्थित व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस चौकी की स्थापना, बढ़ती छिनैती की घटनाओं पर नियंत्रण और जिला मुख्यालय स्टेशन होने के कारण बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में श्याम सुंदर अग्रवाल, रंजन कुमार सिन्हा, श्रीमती रीना अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से मुख्य स्टेशन प्रबंधक अनुज कुमार, सीआई सक्ती उमेश उपाध्याय एवं मुख्य स्टेशन निरीक्षक विजय कुमार कोरी मौजूद रहे।

रेलवे अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर जल्द अमल होने से सक्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!