पूर्व नक्सल प्रभावित बोथा में खेल के ज़रिये भरोसे की जीत,कोंडागांव पुलिस की सामुदायिक पहल ने बदला माहौल

पूर्व नक्सल प्रभावित बोथा में खेल के ज़रिये भरोसे की जीत

कोंडागांव पुलिस की सामुदायिक पहल ने बदला माहौल

कोंडागांव।जहाँ कभी डर, सन्नाटा और नक्सल प्रभाव की पहचान थी, वही पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोथा इन दिनों खेल, उत्साह और भरोसे की आवाज़ों से गूंज उठा। कोंडागांव पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल, कबड्डी और महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने न सिर्फ़ युवाओं को जोड़ा, बल्कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच वर्षों से जमी दूरी को भी पाटने का काम किया।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल एवं एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में 20 जनवरी 2026 को थाना बड़े डोंगर क्षेत्र में संपन्न हुआ।

खास बात यह रही कि इस पूरे आयोजन की ज़मीन पर निगरानी, समन्वय और युवाओं से सीधा संवाद करने की ज़िम्मेदारी जिस अधिकारी ने पूरे अपनापन के साथ निभाई, वे थे अमिताभ खांडेकर ग्रामीणों के बीच वे किसी “अधिकारी” की तरह नहीं, बल्कि अपने भाई जैसे नज़र आए। खिलाड़ियों से बातचीत, बच्चों का हौसला बढ़ाना और ग्रामीणों की बात ध्यान से सुनना ,यही वजह रही कि गांव के लोग खुलकर जुड़े।

प्रतियोगिता में थाना क्षेत्र की 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

🥇 प्रथम स्थान – ग्राम खांडसरा

🥈 द्वितीय स्थान – ग्राम भूमका

🥉 तृतीय स्थान – ग्राम कोटपाड़

विजेता टीमों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कप और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं सभी टीमों को उत्साहवर्धन हेतु टी-शर्ट दी गईं।

गांव बोथा और आसपास के इलाकों में इस आयोजन को किसी सरकारी कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि खेल उत्सव और त्योहार की तरह मनाया गया।खासतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहली बार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन ने ग्रामीणों में नया भरोसा और उत्साह पैदा किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं, कोंडागांव यातायात पुलिस, जिला पंचायत सदस्य जय लाल नाग, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।

यह आयोजन सिर्फ़ खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि एक संदेश था कि पुलिस अब सिर्फ़ क़ानून नहीं, साथ लेकर चलने आई है।

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा की यह पहल और ज़मीन पर अमिताभ खांडेकर जैसे अधिकारियों की मानवीय मौजूदगी आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!