PMGSY कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल, निर्माण सामग्री पर उठे गंभीर संदेह
देवरगांव | दीपक गुप्ता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत ग्राम देवरगांव में निर्माणाधीन रिटर्निंग वॉल के कार्य को लेकर गुणवत्ता संबंधी सवाल सामने आए हैं। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज की जा रही हैं।
स्थल पर ढलाई कार्य के दौरान मानक के अनुरूप सामग्री के उपयोग को लेकर संदेह जताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मसाले में 6 MM गिट्टी और डस्ट की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक दिखाई दे रही है, जिससे रिटर्निंग वॉल की मजबूती को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है।निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्य गौरेला निवासी पेटी कॉन्ट्रैक्टर पार्थ अग्रवाल के माध्यम से कराया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें ठेकेदार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कार्य करना होता है।यह कार्य जिस टेंडर प्राप्त कंपनी के नाम पर स्वीकृत है, उसकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यदि कार्य कंपनी की निगरानी में संचालित हो रहा है, तो गुणवत्ता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है।वहीं, विभागीय स्तर पर नियमित और प्रभावी निरीक्षण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक मौके पर कोई ठोस तकनीकी निरीक्षण देखने को नहीं मिला है, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मामले के संज्ञान में आने के बाद PMGSY विभाग और जिला प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं। सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही न केवल जनधन की हानि है, बल्कि भविष्य में संभावित खतरे को भी जन्म दे सकती है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply