गणतंत्र दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 अधिकारी राष्ट्रपति पदकों से होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए यह क्षण गर्व और सम्मान से भरा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी सूचना के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति ने राज्य पुलिस के समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है।
इस सम्मान सूची में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक एक अधिकारी को प्रदान किया गया है, जबकि सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से कुल नौ वरिष्ठ अधिकारियों को अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान उनकी वर्षों की निष्ठा, साहस, अनुशासन और जनता की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त करने वालों में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एटीएस की पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की वरिष्ठ महिला सेनानियों सहित कई अधिकारी शामिल हैं।
सम्मान सूची में आगे निवेदिता पाल, सेनानी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़; मनीषा ठाकुर रावटे, सेनानी, 20वीं वाहिनी, छसबल, महासमुंद; तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय; उनैजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर; जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, छसबल, भिलाई तथा हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी, छसबल, महासमुंद का नाम शामिल है।
पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर सभी सम्मानित अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस बल के समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है
गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मिला यह सम्मान न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि युवाओं को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply