DIG SSP शशि मोहन सिंह 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक बने हैं। उनके पदभार ग्रहण के साथ ही जिले में effective policing और strong administrative leadership की नई शरुआत मानी जा रही है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में अनुशासन, देशभक्ति और गरिमा का वातावरण देखने को मिला।
गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ पुलिस को मिला नया नेतृत्व डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार, फहराया तिरंगा
रायगढ़, 26 जनवरी 2026।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ पुलिस को नया नेतृत्व मिला। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को जारी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) ने आज रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि देश को स्वतंत्रता हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए श्री शशि मोहन सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रायगढ़ पुलिस के vision और priorities को स्पष्ट करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के विभिन्न विभागों तथा मीडिया के साथ better coordination स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने बताया कि crime control will be the top priority, साथ ही community policing के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी साधना सिंह, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
उन्होंने ये भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।















Leave a Reply