पुरानी रंजिश में घर घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार,महिलाओं-बच्चों से अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति

पुरानी रंजिश में घर घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं-बच्चों से अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति

रायगढ़ थाना तमनार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी रायगढ़ के सख्त निर्देश पर की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना तमनार में दर्ज अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत क्षीर सागर यादव पिता तेजू राम यादव (उम्र 31 वर्ष) एवं आनंद यादव पिता कृत राम यादव (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम तमनार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने अपने ही परिचित पीड़ित के घर में जबरन प्रवेश कर मां-बहन की गालियां देते हुए मारपीट की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!