रायगढ़ पुलिस की अनोखी पहल: चालान के साथ सुरक्षा का तोहफा, बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए फ्री हेलमेट

रायगढ़ पुलिस की अनोखी पहल: चालान के साथ सुरक्षा का तोहफा, बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए फ्री हेलमेट

रायगढ़, 28 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार ऐसे प्रयास कर रही है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग-153 अंतर्गत ग्राम तेतला में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही उन्हें नि:शुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस न सिर्फ नियमों का पालन करवा रही है, बल्कि आम लोगों को सुरक्षा का महत्व भी समझा रही है।

कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर उसकी उपयोगिता बताई और समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही इसे खतरे में डाल सकती है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

इस दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, यातायात थाना एवं पुसौर थाना का स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अडानी ग्रुप का विशेष सहयोग रहा।यातायात जागरूकता अभियान के तहत आगामी दिनों में महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला समूहों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!