कुसमरा में महिला एवं बच्चों के प्रति सुरक्षा और जागरूकता अभियान आयोजित


कुसमरा में महिला एवं बच्चों के प्रति सुरक्षा और जागरूकता अभियान आयोजित

4


कुसमरा, थाना कोतरा रोड

कप्तान शशिमोहन सिंह के निर्देश पर आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना कोतरा रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमरा में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला एवं बच्चों के प्रति सुरक्षा और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।


इस अभियान के तहत छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को “गुड टच – बैड टच”, महिला संबंधित अपराध, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।


कार्यक्रम में बच्चों को यह समझाया गया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या अपराध की स्थिति में उन्हें तुरंत भरोसेमंद वयस्क या पुलिस से संपर्क करना चाहिए। साथ ही, साइबर अपराधों और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति भी विशेष चेतावनी दी गई।


स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!