
साइबर थाना उद्घाटन रायगढ़ में साइबर थाना का शुभारंभ, ऑनलाइन अपराधों पर होगी तेज कार्यवाही
रायगढ़, 28 जनवरी 2026 – आम नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने और साइबर अपराधों से निपटने के लिए रायगढ़ जिले को नया साइबर थाना मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से प्रदेश के आठ नए साइबर पुलिस थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है।

स्थानीय कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की मौजूदगी में रिबन काटकर साइबर थाने का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रोजनामचा दर्ज कर थाना संचालन की शुरुआत की।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में पहले से संचालित साइबर सेल का उन्नयन कर नया साइबर थाना स्थापित किया गया है। थाने में निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में 16 प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, और नए थाना से इन मामलों की विवेचना में समय की बचत होगी और पीड़ितों को जल्दी न्याय मिलेगा।
कार्यक्रम में नागरिकों को डिजिटल लेन-देन में सतर्क रहने और साइबर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। रायगढ़ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply