77वां गणतंत्र दिवस अदाणी पॉवर लिमिटेड, छोटे-भंडार परियोजना परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया

77वां गणतंत्र दिवस अदाणी पॉवर लिमिटेड, छोटे-भंडार परियोजना परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया

रायगढ़। अदाणी पॉवर लिमिटेड की छोटे-भंडार परियोजना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन हेड शशधरा दास और प्रोजेक्ट हेड अजीत राय रहे।समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर परियोजना और ओ एंड एम विभाग में कार्यरत 41 अधिकारी-कर्मचारियों और 15 सुरक्षा पर्यवेक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी बिखरे, जहाँ कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। स्थानीय विद्यालयों के छात्रों और सीएसआर संचालित सिलाई केंद्र की युवतियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समारोह की शोभा बढ़ाई।

महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा घरेलू उत्पादों और हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी एवं बिक्री आयोजित की गई। इसके साथ ही, अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आसपास के विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह आयोजन न केवल संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि देश के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भी संदेश देता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!