Fake RC से चोरी की बाइक बेचने वाला organized gang busted, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़।रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए उन्हें बाजार में खपाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के direction में की गई इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 25 चोरी की मोटरसाइकिल, एक Apple laptop और एक color printer जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह चोरी की बाइक को legal दिखाने के लिए fake RC, transfer card और registration papers तैयार करता था। इस पूरे नेटवर्क में बाइक चोरों के साथ-साथ auto dealer के manager, staff और लोक सेवा केंद्र से जुड़े लोग भी शामिल थे।

थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सबसे पहले दो चोरी की बाइक के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ के दौरान chain खुलती चली गई और पुलिस मुख्य आरोपी मुकेश चौहान तक पहुंची। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ इलाके से करीब 25 बाइक चोरी की थीं।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से चोरी की बाइक के chassis number से original owner की जानकारी निकाली जाती थी, फिर उसी आधार पर बिल्कुल original जैसी fake RC print कर दी जाती थी। इसी भरोसे पर आम लोग सेकेंड हैंड बाइक खरीद लेते थे।
पुलिस ने मामले में संगठित अपराध की धारा 112(2) बीएनएस समेत फर्जी दस्तावेज तैयार करने की गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शेष बाइकों के असली मालिकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय RC, insurance और पहचान संबंधी दस्तावेजों की अच्छी तरह verification करें और किसी भी suspicious activity की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply