“व्यापार, उद्योग और समाज सेवा में योगदान पर श्याम सुंदर अग्रवाल सम्मानित”

BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 के भव्य मंच पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।


यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें व्यापार, उद्योग, नवीन सोच, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।


यह उपलब्धि शक्ति जिले के लिए विशेष गर्व का विषय मानी जा रही है। जिले से जुड़े एक समाजसेवी को प्रदेश स्तर पर इतना सम्मान मिलना, न केवल सामाजिक योगदान की पहचान है बल्कि यह जिले की भविष्य की संभावनाओं और सकारात्मक पहचान को भी दर्शाता है।


श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में सक्ती अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक, आर्थिक और संगठनात्मक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिनकी सराहना प्रदेश स्तर पर भी हुई है।


कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति के कारण यह सम्मान चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल द्वारा ग्रहण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में व्यापारिक, सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!