कोरबा में IG बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग का दौरा, अपराध नियंत्रण व बीट सिस्टम पर सख्त समीक्षा
कोरबा | 02 फरवरी 2026 पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग, IPS के कोरबा प्रवास के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, IPS सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में IG रामगोपाल गर्ग ने जिले की law and order स्थिति, दर्ज अपराधों, लंबित प्रकरणों तथा त्वरित FIR पंजीयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की शिकायतों पर बिना देरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पुलिसिंग में संवेदनशीलता व पारदर्शिता बनी रहे।
IG ने विशेष रूप से बीट सिस्टम को और अधिक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बीट स्तर पर पुलिस की सक्रियता ही अपराधों की रोकथाम की पहली और सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र के स्थानीय लोगों, गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं संवेदनशील बिंदुओं की पूरी जानकारी रखे।
इसके साथ ही उन्होंने “सशक्त मोबाइल ऐप” के प्रभावी और नियमित उपयोग के निर्देश दिए। IG ने कहा कि टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग से न केवल त्वरित रिस्पॉन्स संभव होता है, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ता है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में लागू निगरानी व्यवस्था, रिस्पॉन्स मैकेनिज्म और पुलिस नवाचारों की जानकारी साझा की तथा IG द्वारा दिए गए निर्देशों के शीघ्र और प्रभावी अनुपालन का आश्वासन दिया।

यह समीक्षा बैठक कोरबा जिले में बेहतर पुलिसिंग, मजबूत बीट व्यवस्था और प्रभावी अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply