SSP शशि मोहन सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति, देह व्यापार पर कसा शिकंजा

रायगढ़ | दिनांक 04.02.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा नगर में देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि पुलिस को अपने सटीक सूचनातंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि केवड़ाबाड़ी स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहूल कुमार यादव एवं उसकी एक महिला सहयोगी द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा द्वारा पीटा एक्ट की कार्यवाही के अनुरूप एक योजनाबद्ध रेड की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्रवाई के तहत एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर निर्धारित राशि देकर उक्त मकान में भेजा गया। पाइंटर से पूर्व निर्धारित संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।दबिश के दौरान मकान के भीतर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मौजूद पाई गईं।

मौके पर तलाशी लेने पर देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) तथा नकद 2000 रुपये बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी राहूल कुमार यादव द्वारा स्वीकार किया गया कि वह अवैध रूप से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर रहा था और इससे आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था।

उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसएसपी का सख्त संदेश

इस कार्रवाई के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—“रायगढ़ जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, देह व्यापार, कबाड़ एवं अन्य किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रायगढ़ पुलिस की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस पर आधारित है।”

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक बुराइयों से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचना निर्भय होकर पुलिस को दें, प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

इस संपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ए.के. देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव, आरक्षक परसीना टोप्पो, प्रतिक्षा मिंज, मनोज पटनायक एवं भगवती रत्नाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!