बिलासपुर।
Public policing को ज्यादा transparent, accountable और citizen-friendly बनाने की दिशा में Bilaspur Police Range ने एक अहम digital initiative की शुरुआत की है। पुलिस महानिरीक्षक Ramgopal Garg की concept पर आधारित “Anubhav” QR Code System का आज official launch किया गया।
Bilaspur Police Line स्थित Chetna Hall में आयोजित कार्यक्रम में संभाग आयुक्त Anil Jain, पुलिस महानिरीक्षक Ramgopal Garg, जिला कलेक्टर Sanjay Agrawal और DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Bilaspur Rajnesh Singh की मौजूदगी में इस innovative system की शुरुआत की गई।
इस मौके पर Bilaspur Range के सभी आठ जिलों—Bilaspur, Korba, Raigarh, Janjgir-Champa, Mungeli, Gaurela-Pendra-Marwahi, Sarangarh-Bilaigarh और Sakti—के Police Superintendents virtual mode में कार्यक्रम से जुड़े रहे।
“Anubhav” QR Code को scan करके अब आम नागरिक सीधे थाने से जुड़े अपने experience, feedback या suggestion IG Office तक भेज सकेंगे।
QR Code scan करते ही एक simple Google Form open होगा, जिसमें question-answer format में feedback दर्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि feedback देने वाले व्यक्ति को अपनी identity और mobile number confidential रखने का option भी दिया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IG Ramgopal Garg ने कहा कि आज के समय में police को technically strong बनना जरूरी है और जनता को भी आसान digital platform मिलना चाहिए, जिससे वे अपने real experiences साझा कर सकें। उन्होंने बताया कि आज से Bilaspur Range के सभी थानों में QR Code install कर दिए गए हैं, जिससे real-time feedback system लागू हो सके।
District Collector Sanjay Agrawal ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता को senior offices के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी बात सीधे higher authorities तक पहुंचेगी।
संभाग आयुक्त Anil Jain ने कहा कि innovation अपनाना समय की जरूरत है और public feedback ही किसी भी system को बेहतर बनाने का सबसे मजबूत tool होता है।
Senior Superintendent of Police Bilaspur Rajnesh Singh ने बताया कि जिले के सभी police stations में “Anubhav” QR Code लगाए जा चुके हैं और मिलने वाले feedback के आधार पर police व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान Raigarh, Mungeli और Korba के senior police officers ने भी इस initiative को modern policing की दिशा में एक effective step बताया।
कार्यक्रम के दौरान QR Code का ribbon cutting कर विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही एक video presentation के माध्यम से “Anubhav” system के use और benefits की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शहर के distinguished citizens, social organisations के प्रतिनिधि तथा print और digital media के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
IG Ramgopal Garg ने आम नागरिकों से appeal की है कि वे इस system का responsible और positive use करें—अगर experience अच्छा हो तो उसे भी share करें और अगर कहीं कमी लगे तो उसे भी fearless होकर बताएं, ताकि police services को और बेहतर बनाया जा सके।















Leave a Reply