Police की पहल ने दिखाया रास्ता, अब बाकी विभागों की बारी

Police की पहल ने दिखाया रास्ता, अब बाकी विभागों की बारी

बिलासपुरबिलासपुर रेंज पुलिस द्वारा शुरू किया गया “अनुभव” QR Code सिस्टम केवल एक तकनीकी पहल नहीं, बल्कि governance को जनता के और करीब लाने की एक मजबूत सोच है।

थानों में QR Code के ज़रिए आम नागरिकों से सीधे feedback लेने की व्यवस्था ने यह साफ कर दिया है कि transparent और accountable system बनाना आज के दौर में पूरी तरह संभव है।अगर पुलिस जैसे pressure-driven department में जनता से सीधे feedback लिया जा सकता है, तो यही व्यवस्था Health Department, Revenue Department, Education Department और उन सभी सरकारी offices में क्यों नहीं हो सकती, जहाँ रोज़ाना आम लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

अस्पतालों में इलाज का अनुभव, तहसील और राजस्व कार्यालयों में कामकाज की प्रक्रिया, स्कूल-कॉलेजों में सुविधाओं और व्यवहार से जुड़ी शिकायतें ये सभी मुद्दे अक्सर फाइलों और दफ्तरों के बीच दबकर रह जाते हैं।

QR Code-based feedback system इन अनुभवों को सीधे senior level तक पहुंचाने का एक simple और effective तरीका बन सकता है।ऐसी व्यवस्था से न सिर्फ शिकायतें सामने आएंगी, बल्कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को भी पहचान मिलेगी। साथ ही आम नागरिक बिना डर और बिना लंबी प्रक्रिया के अपनी बात रख सकेगा।

Identity को optional रखने से system और ज्यादा trustworthy बनता है।Police ने इस दिशा में एक practical example पेश किया है। अब जरूरत है कि बाकी departments भी इस model को अपनाएं, ताकि public service वास्तव में people-centric, transparent और responsive बन सके।Governance का असली मतलब तभी पूरा होगा, जब जनता सिर्फ सेवा लेने वाली नहीं, बल्कि system को बेहतर बनाने वाली partner भी बने।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!