एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल से सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार
रायगढ़, 3 फरवरी।जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना जूटमिल पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 2 फरवरी को जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर कोडातराई सैलून के पास दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर सट्टा खिलाते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा।पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राम श्रीवास (22 वर्ष) निवासी कोडातराई थाना जूटमिल बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी तीन खाईवालों के लिए कमीशन के आधार पर मोबाइल से सट्टा नोट कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक आईफोन, एक अन्य मोबाइल और 1445 रुपये की सट्टा-पट्टी जब्त की है।
मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply