डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवंश तस्करी रोकते हुए 5 गिरफ्तार, 8 मवेशी बचाए
डोंगरगांव थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9 कृषि उपयोगी मवेशी बरामद किए गए, जिनमें 8 जीवित और 1 मृत था पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर और अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई।
3 फरवरी की रात, सूचना मिलने पर निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम कुल्हाडी के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गौवंश को महाराष्ट्र के मिस्प्री ले जाया जा रहा था, जहां से हैदराबाद के कत्लखाने के लिए भेजा जाना था गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना टीम के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है थाना डोंगरगांव ने कहा कि गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply