किसानों की मांग पर एक्शन मोड में प्रशासन, नहर कार्यों का औचक निरीक्षण—जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिखाई सख्ती
खरसिया / भगोडीह | 08 फरवरी 2026 क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का पूरा लाभ दिलाने और नहरों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। किसानों की लगातार शिकायतों और मांगों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने नहर विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ निर्माणाधीन नहर कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नहर विभाग के एसडीओ पांडे और ठेकेदार सराफ मौके पर मौजूद रहे। रविंद्र गवेल ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि Quality में किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।श्री गवेल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि नहर का पानी हर किसान के खेत तक बिना किसी रुकावट के पहुँचे। गुणवत्तापूर्ण निर्माण और किसानों की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है।इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा लंबे समय से की जा रही कुलाबा (Outlets) की मांग का समाधान करना रहा।
उन्होंने स्वयं खेतों की मेड़ों तक पहुँचे और तकनीकी रूप से उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण किया, ताकि कुलाबा निर्माण से पानी की बर्बादी रुके और टेल एरिया तक भी पर्याप्त सिंचाई सुनिश्चित हो सके।नहर सुधार और कुलाबा विस्तार के इस कार्य से घाघरा, भागोडीह, तुरेकेला, बकेली, बगदेवा, चारपारा और बोरदी जैसे गांवों के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखीं। इस पहल से क्षेत्र में बेहतर सिंचाई और अच्छी फसल की उम्मीद जगी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply