क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) ने की

खरसिया।प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज स्थानीय रिया पैलेस, खरसिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) ने की।

इस अवसर पर रायगढ़ एवं सक्ती जिले के राठौर समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अतिथियों का पारंपरिक ढोल-तासों, आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान और राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सपिया गांव में राठौर समाज भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की, जिस पर राठौर समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। वहीं मुख्य वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे वीर दुर्गादास राठौर की तरह निडरता, ईमानदारी और बहादुरी से समाज एवं देश के हित में कार्य करें।कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा टीम एवं महिला टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विशेष रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्की राठौर एवं उनकी टीम के प्रयासों से खरसिया में पहली बार इतना भव्य और संगठित आयोजन देखने को मिला, जिसकी चर्चा पूरे नगर में रही।

इस दौरान पवन राठौर (प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय राठौर सभा), प्रदेश संरक्षक केदार राठौर, विनोद चंद्र राठौर, राजेंद्र राठौर पालू, परीक्षित राठौर, विक्की सिंह राठौर (युवा प्रदेश अध्यक्ष), राजेन्द्र लालू राठौर (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष), टंकेश्वर राठौर (प्रदेश मीडिया प्रभारी), बृजेश राठौर (प्रदेश विधि प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!