गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन
खरसिया।खरसिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। स्वर्गीय श्रीमती मंजू देवी गोयल की स्मृति में तथा फर्म जय बालाजी ट्रेडर्स (बडतुगा वाले), खरसिया के सहयोग से निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया है।
यह शिविर 06 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस शिविर में जोधपुर से पधारे प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ए.आर. चौधरी अपनी अनुभवी टीम के साथ मरीजों का निःशुल्क उपचार करेंगे।
शिविर में फिजियोथेरेपी पद्धति के माध्यम से रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याएं, जोड़ों एवं कमर दर्द, साइटिका, हाथ-पैरों में झुनझुनी, नसों की कमजोरी, शुगर के कारण होने वाली शारीरिक कमजोरी एवं लकवाग्रस्त रोगियों को उपचार सुविधा दी जाएगी।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यह शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। डॉ. चौधरी द्वारा एक्सरसाइज, व्यायाम एवं पुनर्वास चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता प्रदान की जाएगी।शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं ट्रस्टी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


पंजीकरण एवं संपर्क:ट्रस्टी – अनिल बडतुगा: 9826702257प्रबंधक ट्रस्टी – सुरेश कबुलपुरिया: 9826175770अध्यक्ष – विकास अग्रवाल: 9826802077उपाध्यक्ष – संदीप कबुलपुरिया: 9826348905सचिव – राकेश गर्ग: 9826641176कोषाध्यक्ष – राजेश गोयल: 9826766091सह-सचिव – अंकित बंसल: 9926128010
खरसिया से…NKB National News के लिए रिपोर्ट।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply