खरसिया चौपाटी में CSPDCL का जागरूकता कार्यक्रम, सोलर प्लेट के फायदे और योजनाओं की दी गई जानकारी

खरसिया चौपाटी में CSPDCL का जागरूकता कार्यक्रम, सोलर प्लेट के फायदे और योजनाओं की दी गई जानकारी

खरसिया।छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL), विद्युत विभाग खरसिया द्वारा खरसिया चौपाटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को विद्युत विभाग की जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराना रहा।इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लेट सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई।

नागरिकों को बताया गया कि सोलर प्लेट लगाने से किस प्रकार बिजली बिल में कमी आती है, सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ कैसे लिया जा सकता है तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। साथ ही सोलर ऊर्जा को पर्यावरण के लिए सुरक्षित और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकता के रूप में उपयोगी बताया गया।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी गई। इसके साथ ही विद्युत विभाग के उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में जागरूकता और सकारात्मक संदेश गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, पार्षदगण गिरधारी गबेल, अरुण चौधरी, साहिल शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, सरपंच मौहपाली, विद्युत विभाग के एई, जेई सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!